केंद्र सरकार पूंजीपतियों की हिमायती: CPIM

<p>CPIM लोकल कमेटी शिमला ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों तथा GSTके खिलाफ डीसी ऑफिस शिमला के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने DC ऑफिस शिमला से शेर ए पंजाब नाज तक रैली का आयोजन किया। पार्टी ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया है।</p>

<p>वहीं, पार्टी सचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार जनता विरोधी सरकार है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। मेहरा ने कहा कि मोदी सरकार बड़ी-बड़ी तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता के ऊपर बोझ डाल रही है। यह सरकार अंबानी परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए गरीब और मध्यमवर्ग के लिए जन विरोधी नीतियां लागू कर रही है।</p>

<p>मेहरा ने&nbsp; कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें घटने के बावजूद हमारे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पेट्रोल की कीमतें देश में 80 रुपये को पार कर गयी हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बढ़ जाएंगी।जिससे माल-भाड़ा और किराया बढ़ना भी तय है। पहले ही खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान को छू रही हैं।</p>

<p>वहीं, &nbsp;पेट्रोल डीजल पर GST लागू नहीं किया जबकि इसके कारण उनकी कीमतें गिर सकती थीं क्योंकि पहले से ही इन पदार्थों पर लगभग 50 प्रतिशत टैक्स वसूला जा रहा है। सरकार के इस दोहरे रवैये से साफ हो गया है कि मोदी सरकार जनता के खिलाफ गहरी साजिश रच रही है। सरकार को जीएसटी में संशोधन करके इसे सरल बनाना चाहिए,टैक्स की दर कम होनी चाहिए तथा इसे कारोबारी फ्रेंडली बनाना चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago