पॉलिटिक्स

चंडीगढ़ निगम चुनाव में उठापटक, भाजपा पार्षद बने हिमाचल सरकार के मेहमान!

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव खत्म होते ही जोड़-तोड़ की राजनीति जोरों पर हैं। इसी बीच ख़बर है कि इस उठापटक के चलते भाजपा के पार्षदों को शिमला में रखा गया है। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि भाजपा के पार्षद कुछ दिनों के लिए हिमाचल सरकार के मेहमान हैं। पार्षद लुभावने वादों के चक्कर में पार्टी न बदल लें इसके लिए जीते हुए सदस्यों को भाजपा ने शिमला में रखा हुआ है।

इनमें 10 सदस्य शामिल हैं जिनमें एक सदस्य कांग्रेस का भी है। अनूप गुप्ता, बिमला दूबे, कंवरजीत सिंह राणा, कुलजीत सिंह संधू, महेंश इंदर, मनोज कुार, राजिंद्र शर्मा, दिलीप शर्मा, सर्बजीत और कांग्रेस समर्थित सदस्य दर्शना सिंह है।

आपको बता दें कि चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल तब तेज हो गई जब कांग्रेस की हरप्रीत कौर बाबला ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही कांग्रेस की संख्या नगर निगम में 8 से घट कर 7 रह गई है। कई और पार्षद भी दल न बदल लें इसके लिए सातों सदस्यों को जयपुर रवाना कर दिया गया है। जबकि आप के 14 पार्षद दिल्ली में रखे गए हैं।

निगम चुनावों की बात करें तो 35 सदस्यीय नगर निगम की सभा में ‘आप’ को 14, भाजपा को 12, कांग्रेस को 8 और शिरोमणि अकाली दल को 1 सीट मिली थी। नगर निगम में मेयर की कुर्सी पाने के लिए 19 पार्षदों की जरूरत है। चंडीगढ़ की लोकसभा सांसद भी कॉउंसिल की सदस्य है। बाबला के दल बदल और एमपी किरण खेर को मिला कर अब भाजपा के पास 15 सदस्य हो गए हैं। फिलहाल किसी पार्टी के पास बहुमत नहीं है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

41 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

59 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago