कांग्रेस संगठन में फिर बदलाव, अहमद पटेल को मिली नई जिम्मेदारी

<p>कांग्रेस पार्टी के भीतर जब से राहुल गांधी को कमान मिली है, तब से संगठन के भीतर लगातार बड़े फेरबदल देखे जा रहे हैं। मंगलवार को कई बड़े नेताओं की जिम्मेदारियों में हेर-फेर किए गए। सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे अहमद पटेल को कांग्रेस पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक यह जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा के पास थी।</p>

<p>अहमद पटेल का अलावा राहुल गांधी ने आनंद शर्मा को कांग्रेस विदेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है। आनंद शर्मा राज्यसभा के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। मनमोहन सरकार में उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग जैसे मंत्रालय भी संभाला है।</p>

<p>इसके अलावा लुजीनो फलेरो को महासचिव इंचार्ज नॉर्थ ईस्ट राज्यों का बनाया गया है। साथ ही मीरा कुमार को कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई सदस्य बनाया गया है।</p>

<p>राजनीतिक विश्लेषक इन सभी बदलावों में अहमद पटेल की भूमिका पर ख़ास तवज्जों दे रहे हैं। क्योंकि, जब कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के हाथों में थी तब अहमद पटेल की संगठन में तूती बोलती थी। पटले काफी अर्से से गांधी परिवार के विश्वासपात्र माने जाते रहे हैं। टीम राहुल में उनकी अहम भूमिका फिर से चर्चा का विषय है।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago