मॉनसून सत्र: कर्ज के मुद्दे पर सदन में मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष में हुई तीखी नोक-झोंक

<p>विधानसभा सत्र के अंतिम दिन शनिवार को ऋण के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच तीखी-नोक झोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल की सतारूढ़ बीजेपी सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में 2 हजार 711 करोड़ का ऋण लिया है।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में कांग्रेस विधायकों रमेश चंद ध्वाला, राजेंद्र राणा और जगत सिंह नेगी के संयुक्त सवाल के लिए जवाब में बताया कि कांग्रेस की सरकारों ने ऐसे हालात बना दिए कि विकास कार्यों के लिए ऋण लेना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस शासित वीरभद्र सिंह सरकार ने साल 2013 से 2017 के अपने पांच साल के कार्यकाल में 18 हजार 784 करोड़ का ऋण लिया था। लेकिन भाजपा की सरकार ने अपने पौने दो साल के कार्यकाल में अब तक दो हजार 711 करोड़ ऋण ही लिया है, जो कि कांग्रेस शासन की तुलना में बहुत कम है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2018 में राज्य सरकार ने 1754 करोड़ और साल 2019 में अब तक 957 करोड़ का ऋण लिया है। इस तरह यह आंकड़ा दो हजार 711 करोड़ का बनता है। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि कांग्रेस शासन में लिए गए ऋण के ब्याज को उनकी सरकार वापिस भी कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

10 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

10 hours ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

10 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

11 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

11 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

19 hours ago