Follow Us:

शिमला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने किया योग

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर  पीटरहॉफ शिमला में  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सेजल, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा और अन्य अधिकारीगणों ने भाग लिया। सभी नेताओं ने पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना उसके बाद योग किया। वहीं, श्री- श्री रविशंकर वर्चुअल योग दिवस में आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से जुड़े।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा भारत के ऋषियों ने, जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है। इसीलिए योग में फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना जोर दिया गया है। जब कोरोना के अदृष्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।

उन्होंने कहा सबको साथ लेकर चलने वाली मानवता की इस योग यात्रा को हमें ऐसे ही अनवरत आगे बढ़ना है। कोई भी स्थान हो, कोई भी परिस्थिति हो, कोई भी आयु हो, हर एक के लिए योग के पास कोई न कोई समाधान जरूर है। जब कोरोना ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना। उन्होंने कहा सबको साथ लेकर चलने वाली मानवता की इस योग यात्रा को हमें ऐसे ही अनवरत आगे बढ़ना है। कोई भी स्थान हो, कोई भी परिस्थिति हो, कोई भी आयु हो, हर एक के लिए योग के पास कोई न कोई समाधान जरूर है।