मुख्यमंत्री ने किया दशहरा उत्सव का विधिवत समापन, दी सौगातें

<p>मशहूर अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधिवत रूप से समापन्न किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि देवी देवताओं के बिना मेले और त्यौहार अधूरे हैं और इनके बिना मेलों और उत्सव का कोई महत्व नहीं रह जाता। उन्होंने यह भी कहा कि देवी देवताओं से जुड़ी परंपरा को बनाए रखने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इन सबके साथ-साथ उन्होंने कुछ खास घोषणाएं भी की हैं।</p>

<p>दशहरा उत्सव में आने वाले देवी देवताओं के नजराने में हर साल की तरह 5 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा, देवी- देवताओं के दूरी भत्ते में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का एलान, देवी देवताओं के बाजंतरियों को दिए जाने वाले मानदेय में भी 10 प्रतिशत वृद्धि की है। साथ में उन्होंने मणिकर्ण और हरिपुर दशहरा उत्सव के लिए 75 हजार रुपए और वश्ष्ठि दशहरा उत्सव के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान कर्मचारियों और सेवा निवृत कर्मचारियों को दीपावली से पहले 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने का भी एलान किया है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश भर में कर्मचारियों और सेवा निवृत कर्मचारियों को दिया जाने वाला यह महंगाई भत्ता देने से सरकार पर 200 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसे बोझ न समझकर कर्मचारियों को उनका हक दे रही है जो सरकार का फर्ज बनता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

4 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

4 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

11 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

11 hours ago