लंबी बीमारी के कारण केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में गुरुवार शाम निधन हो गया। पासवान कई सप्ताह से दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में भर्ती थे और हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। उनके बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस बात की जानकारी दी। आपको बता दें कि रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया में हुआ था। वहीं, उनकी मृत्यु 8 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में हुई।

रामविलास पासवान के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने शोक व्यक्ति किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका जीवन निर्धन/जरूरतमंदों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। आज भारत ने एक ज़मीन से जुड़ा राजनेता खोया है, जिसकी भरपाई कठिन है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकग्रस्त परिवार एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें।

वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवारजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं ।

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…