Follow Us:

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने गांधी जयंती पर किया उन्हें नमन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती और लाल बहादुर की जयतीं की उन्हें नमन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। बापू गांधी जी के विचार प्रेरणादायक हैं, आइए उनके बताए मार्ग पर मिलकर चलें। इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि "जय जवान-जय किसान" के नारे से सेना के जवानों व किसानों में अद्भुत ऊर्जा का संचार कर देशवासियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। उत्तम नेतृत्व प्रदान कर उन्होंने देशवासियों का मनोबल बढ़ाया था।

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने गांधी जयंती पर सोशल मीडिया पर कहा कि महान विभूति जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। सम्पूर्ण विषव मे एक महान विचारक के रूप में इन्हे जाना गया । महात्मा की उपाधि से विभूषित हमारे राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचन्द गांधी जिनका जीवन दर्शन, विचार संस्कार "गांधीवाद" कहलाया। एवं एक ऐसा व्यक्ति जो ताउम्र उसी गांधीवादी विचारधारा पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करते रहे। जय जवान जय किसान के रचियता पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री आज इन दोनों विभूतियों की जयंती पर कोटि कोटि नमन।