Follow Us:

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरदार बूटा सिंह के निधन पर जताया दुःख

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सरदार बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान से पूर्व सांसद सरदार बूटा सिंह का निधन हो गया। शनिवार को लंबी बीमारी के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया। सरदार बूटा 86 साल के थे। सरदार बूटा सिंह भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री के पद पर रहने के साथ ही बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे।