Follow Us:

मुख्यमंत्री जयराम मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर की यात्रा के लिए उज्जैन हुए रवाना

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी पत्नी डाक्टर साधना सहित महाकालेश्वर की यात्रा पर निकल गए है। मुख्यमंत्री इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचेगे जहां काल भैरव दर्शन के साथ भस्म आरती में शामिल होंगे। सावन में महकलालेश्वर के दर्शन का बड़ा महत्व माना जाता है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आज सुबह  हवाए मार्ग से पहले चंडीगढ़ रवाना हुए वहां से दिल्ली और दिल्ली से इंदौर के लिए निकल गए है। सीएम् रविवार सुबह पहले उज्जैन में श्री महालाकेश्वर मंदिर में दर्शन और बाद में भस्म आरती में शामिल होने का का कार्यक्रम है।

उसके बाद सीएम पत्नी सहित कालभैरव बाबा के दर्शन करने जायेंगे। सीएम रात को इंदौर में रुकने के बाद सोमावर सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे और दोपहर बाद दिल्ली से शिमला के लिए वापिस लौट आयेंगे।