Follow Us:

CM जयराम ने महाराष्ट्र में शिव सेना द्वारा कंगना के ऑफिस तोड़ने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

पी.चंद शिमला |

कंगना हिमाचल से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। कंगना को सुरक्षा भी मिल चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह कंगना मंडी के अपने पैतृक गांव से मुंबई रवाना हुई। इसी बीच महाराष्ट्र में उनके ऑफिस को तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने कंगना के ऑफिस को तोड़े जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महाराष्ट्र में कंगना के ऑफिस को शिव सेना द्वारा तोड़े जाने पर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। शिव सेना का गठन जिस चीज़ के लिए हुए था वह मूल को ख़त्म कर दिया गया है। जब से शिव सेना ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है शिव सेना का बजूद खत्म है। शिव सेना की हालात भी कांग्रेस जैसी होने वाली है।