Follow Us:

CM 3 साल में 3 उपलब्धियां बताने में भी विफल, कांगड़ा दौरे पर चुनावों को प्रभावित करने का किया प्रयास: GS बाली 

मृत्युंजय पुरी |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जीएस बाली ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। सरकार को घेरते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार का कांगड़ा दौरा चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास है। कांगड़ा दौरे पर सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की है जिससे साफ जाहिर होता है कि अगर सीएम ऐसे नियमों का उलंघन कर रहे हैं तो बाकी प्रदेश में क्या स्थिति होगी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री चनावों के दौरान लोगों को प्रभावित करने के लिए घोषण कर रहे हैं। प्रदेश का विकास हो इसके लिए हम उनके साथ हैं। लेकिन उसके लिए वे चनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम अपने 3 साल के कार्यकाल में 3 उपलब्धियां नहीं गिना पा रहे हैं। धर्मशाला उपचुनावों में सीएम ने घोषणा की थी कि अगर चुनाव जीते तो धर्मशाला की जनता को बढ़ा तोफा दिया जाएगा। लेकिन आज तक कोई तोफा नहीं मिला। जीएस बाली ने कहा कि चुनावो में कांग्रेस की जीत होगी । 

GS बाली ने सरकार और मंत्रियों को डिबेट की चुनौती देते हुए कहा कि वे जगह तय कर लें और खुली बहस करवाएं की आखिर प्रदेश में विकास कहां हुआ है। बताएं कि किस वर्ग के लिए क्या घोषणाए आपने की हैं। प्रदेश की मौजूदा स्थिति क्या है? ये जनता को बताए सरकार बेरोजगारों के लिए क्या कर रही है सरकार बताए। बेरोजगारी भत्ता खत्म कर दिया गया, सीमेंट बढ़ रहा है उसके बारे में बताए, बिजली की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं उसके बारे में बताए। सरकार को चाहिए कि जनता को स्पष्ट किया जाए कि प्रदेश में क्या हो रहा है। अगर विपक्ष मुद्दे की बात करता है तो सरकार चाइना और पाकिस्तान की बात करती है।