Follow Us:

CM ने अचानक बुलाई कैबिनेट मीटिंग, कई मंत्रियों के पहुंचने पर संशय

पी. चंद, शिमला |

आचार संहिता लगने से पहले आज यानी मंगलवार को अचानक कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। यह मीटिंग 2 बजे होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक कई मंत्री कैबिनेट की बैठक में उपस्थित नहीं होंगे, क्योंकि चुनाव नजदीक होने के चलते वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्त हैं। बैठक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होगी।

हो सकती हैं कई अहम घोषणाएं

माना जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग में पेंशनरों और कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कमान दिए जाने के बाद आज कैबिनेट में लोक लुभावन फैसले लिए जा सकते हैं। इस कैबिनेट बैठक को अंतिम बैठक माना जा रहा है। इससे पहले 4 अक्तूबर को भी कैबिनेट बैठक हुई थी।