Follow Us:

CM ने भाजपा अध्यक्ष बनने पर JP नड्डा को दी बधाई, बोले- पार्टी में सर्वोच्च पद मिलना हिमाचल के लिए गर्व की बात

पी.चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नई दिल्ली में जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दीं। मुख्यमंत्री ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात की यहां के एक नेता ने पार्टी संगठन में सर्वोच्च पद पर स्थान ग्रहण किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मंत्रिमण्डल के सदस्यों, सांसदों, विधायकों और भाजपा नेताओं ने भी जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

वहीं, मुख्यमंत्री की अगुवाई में दिल्ली में सैकड़ों लोग नड्डा की ताजपोश में शामिल होने की लिए पहुंचे। हिमाचल संस्कृति से नड्डा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल गौरवान्वित हुआ। सभी चुनौतियों का सामना करते हुए नड्डा जी पार्टी को सफ़ल करने में कामयाब हुआ। संगठन में काम करते हुए हमने कई काम साथ किये हैं। ख़ासतौर पर हिमाचल को उनका बड़ा लाभ होगा। उनकी सरलता और सजगता ने ही हिमचाल में विशेष पहचान बनाई है।