Follow Us:

एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए CM, वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में हुए कामों का ले रहे श्रेय: प्रतिभा सिंह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सोमवार को सीएम जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सराज के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि इस बार सराज से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।…

बीरबल शर्मा |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सोमवार को सीएम जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सराज के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि इस बार सराज से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

पंडोह में सराज ब्लॉक के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी में जितना भी विकास हुआ है वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की देन रहा है। उन्होंने कहा मंडी के कमांद में आईआईटी,व नैर चौक में मेडीकल कॉलेज केंद्र की यूपीए सरकार और प्रदेश में वीरभद्र सिंह सरकार की देन रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा कांग्रेस के किये कार्यो का श्रेय लेने की होड़ में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंडी में न तो रेल लाइन ला सकें और न ही हवाई अड्डे को ही बना सकें। भाजपा सरकार उन्हीं कामों का श्रेय ले रही है जो वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने किए थे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मनाली में अटल टनल,हमीरपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी व चम्बा,नाहन व मंडी में मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की ही देन है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लोगों को महंगाई और बेरोजगारी ही मिली है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला भाजपा का सबसे बड़ा घोटाला है। प्रदेश के युवा भाजपा को कभी माफ नही करेंगे। उन्होंने कहा कि सेना में अग्निवीर योजना न तो देश हित मे ही है और न ही युवाओ के हित में है। सेना में चार साल का सेवाकाल युवाओं के साथ बड़ा अन्यान्य है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हित मे सड़क से संसद तक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।