मुख्यमंत्री के FB अकाउंट पर गड़बड़ी, गलत प्रत्याशी को दी बधाई

<p>मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के फेसबुक अकाउंट से एक बार फिर बड़ी गलती सामने आई है। इस बार कुछ और नहीं, मुख्यमंत्री के अकाउंट से एक ऐसे प्रत्याशी को बधाई दे दी गई जिसका नाम लिस्ट में नहीं था। मुख्यमंत्री की इस बधाई से साफ साबित होता है कि मुख्यमंत्री इस कैंडिडेट विजय पाल खाची को ठियोग से टिकट दिलवाना चाहते थे। लेकिन, आखिर में फैसला कुछ और ही निकला और मुख्यमंत्री को भी इस बात की जानकारी तक नहीं थी।</p>

<p>दरअसल, रविवार को कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करने में लगी थी। लेकिन, ठियोग और नालागढ़ में पेंच फंस गया और दोपहर बाद इन दोनों क्षेत्रों में विजय पाल खाची और लखविंदर के नाम की चर्चा होने लगी। लेकिन, शाम तक लिस्ट पब्लिक हो गई औऱ उसमें ठियोग से दीपक राठौर का नाम बताया गया।</p>

<p>लेकिन, इसी बीच मुख्यमंत्री ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल से विजय खाची को ठियोग का उम्मीदवार बताकर उन्हें बधाई दे दी और कहा कि हमे विजय पाल पर विश्वास है और वे कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलवाएंगे।</p>

<p>हैरानी की बात तो ये है कि हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ये पता तक नहीं कि ठियोग से कांग्रेस का कैंडिडेट कौन होगा। लेकिन, एक बार फिर ये देखना होगा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस बार मुख्यमंत्री इस पर क्या रियेक्ट देते हैं, या फिर हर बार की फेसबुक अकाउंट को मैं नहीं चलाता कहकर टाल दिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago