Follow Us:

ब्रेकिंग: CM का सिरमौर दौरा रद्द, हाईकमान ने किया दिल्ली तलब

समाचार फर्स्ट |

सिरमौर दौरे पर गए हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। जानकारी के मुताबिक, सुक्खू से मुलाकात के बाद हाईकमान ने मुख्यमंत्री को दिल्ली तलब किया है। हाईकमान वीरभद्र-सुक्खू राऱ पर अपना फैसला सुनाने या फिर दोनों नेताओं के एकजुटता से काम करने की नसीहत दे सकता है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सिरमौर के रोहनाट में जनसभा संबोधित करते रहे थे। सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को निपटाया और अब वह साढ़े चार बजे फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे। हालांकि, आज उनका पांवटा साहिब में रुकने का प्रोग्राम था, जो कि दिल्ली दौरे के चलते कैंसिल हो गया।

गौरतलब है कि इससे पहले हाईकमान ने कांग्रेस के सभी कद्दावर नेताओं को दिल्ली में बुलाया था। माना जा रहा है कि चुनावों में जीत पक्की करने के लिए कांग्रेस हाईकमान कोई बड़ा फैसला ले सकता है।