<p>मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का गुरुवार को आगाज हो गया है। सात दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर ने किया। सीएम ने सबसे पहले राजा माधव राय मंदिर में पूजन किया और फिर भव्य शोभायात्रा में शिरकत की।</p>
<p>इस दौरान साथ आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, सांसद रामस्वरुप शर्मा के साथ बीजेपी नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर हर वर्ष की भांति जलेब का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिला भर के देवी-देवताओं और उनके देवलुओं ने भाग लिया। जलेब में देवी देवता और देवलु देव धुनों पर थिरकते भी नजर आए, जिनको देखने के लिए शहर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।</p>
<p>शिवरात्रि महोत्सव के शुभारम्भ मौके पर सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मंडी का शिवरात्रि महोत्सव संस्कृति को संजोय रखे हुए है और आगे भी इसे सहेज कर रखने का प्रयास किया जाएगा।</p>
<p> </p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…