Follow Us:

CM जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री GS बाली ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 88वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सेशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि  हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। मां भीमाकाली जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों, माता रानी से यही कामना करता हूं।

वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री वीरभद्र सिंह को  88 वें  जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। राजा साब के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना परमपिता परमेश्वर से करता हूँ। इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।