हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों को जीतने को लेकर कांग्रेस-बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल के लिए वोट अपील करने पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा आज तक हर परीक्षा जीतती आई है। चाहे वह फिर लोकसभा के चुनाव हो या फिर नगर निगम के चुनाव रहे हों।
इसी तरह हिमाचल प्रदेश में होने वाले चारों उप चुनावों में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी। कोरोना से हिमाचल प्रदेश को बाहर निकालने में भाजपा सरकार सफल हो रही है। अभी नामांकन वापस लेने की तिथि बाकी है, रूठों को मनाने में हम कामयाब रहेंगे । पार्टी के बीच में भीतरघात की कहीं संभावना नहीं है चारों सीटों में भाजपा जीत दर्ज करेगी ।
वहीं, अर्की विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल ने कहा की आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मुझ पर विश्वास जताने पर आभार प्रकट करता हूं। विधानसभा उपचुनाव के लिए बतौर प्रत्याशी मुझ पर विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री आज भारतीय विधानसभा क्षेत्र के में पिछले दो माह पहले ही यहां विकास खण्ड की घोषणा की थी और आज वह तैयार है। इसी तरह से भाजपा सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास किया है।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…