पॉलिटिक्स

‘वीरभद्र सिंह भी नहीं कर पाए सरकार रिपीट, CM जयराम के नेतृत्व में सरकार होगी रिपीट’

हिमाचल प्रदेश में इस साल 2022 के आख़िर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में अभी से ही नेताओं और पार्टियां अपने स्तर पर तैयारियां कर रही हैं। एक ओर भाजपा हाईलेवल पर तैयार में डटी है तो दूसरी ओर कांग्रेस अभी तक कई कुनबों में बंट चुकी हैं। कांग्रेस की इस कमज़ोरी का फायदा उठाकर भाजपा मिशन रिपीट की तैयारी में डट गई है। आए दिन नेता भी कांग्रेस की इस मुखालफ़त को देखते हुए मिशन रिपीट का दावा कर रहे हैं।

अब शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह भी सरकार रिपीट नहीं करवा पाए। वीरभद्र सिंह इसलिए प्रदेश में 6 बार मुख्यमंत्री रहे क्योंकि प्रदेश में उनके मुक़ाबले कांग्रेस पार्टी में कोई बड़ा नेता नहीं था। लेकिन मौजूदा जय राम ठाकुर सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। इसको देखते हुए हिमाचल में भाजपा इस बार सरकार रिपीट करेगी।

हालांकि भाजपा रिपीट होगी या नहीं ये तो आने वाले वक़्त में पता चलेगा। लेकिन फिलवक़्त के लिए भाजपा मिशन रिपीट के हर एक हथकंडे अपना रही है।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

2 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

3 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago