पॉलिटिक्स

‘CM में हिम्मत है तो सार्वजनिक करें माफियाओं को संरक्षण देने वाले नेताओं के नाम’

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल में कई मंत्री माफिया हैं जिन्हें मुख्यमंत्री को बेनकाब करके उन्हें जनता के सामने रखना चाहिए। ये आरोप आज धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने लगाए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर शिकंजा कसा गया है लेकिन उन लोगों के पीछे जिन नेताओं का हाथ है उन नेताओं पर अभी तक कार्यवाही नहीं की गई।

मनकोटिया ने सीएम को चुनौति देते हुए कहा कि सीएम में अगर दम है तो सीएम जल्द उन नेताओं के नाम और उनकी चल अचल संपत्ति की जानकारी जनता के सामने रखें। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में दोनों ही पार्टियों की सरकारों में माफियाओं को संरक्षण देती आई हैं। आज सरकार को इन माफियाओं को बाहर निकालना चाहिए। अन्यथा उड़ता पंजाब की तरह उड़ता हिमाचल बनने में देर नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज शराब माफिया , नशा माफिया , भू-माफिया और अब वन माफिया हिमाचल में सक्रिय होता नजर आ रहा है। रामलाल ठाकुर की सरकार के समय में सुनने में आता था कि वन माफिया का बोलबाला है। उसके बाद आज एक बार फिर प्रदेश में वन माफियाओं का बोलबाला हो गया है।

मनकोटिया ने बताया कि माफियाओं को बेनकाब करने के लिए काला आईना संगठन बनाया जा रहा है जो माफियाओं को बेनकाब करेगा। इसकी शुरुवात आज से कर दी गई है। मैं जनता से भी आग्रह करता हूं की हमारी इस मुहिम के साथ जुड़ें।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

4 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago