Follow Us:

CM जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री GS बाली ने प्रदेशवासियों को दी हिमाचल दिवस की बधाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति-परंपराओं, वीरों एवं देवभूमि से प्रसिद्ध हमारा "हिमाचल प्रदेश" उन्नति के मार्ग पर एक नई गति के साथ आगे बढ़ रहा है। आइये, उज्ज्वल, समृद्ध व आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण के लिए मिलकर कदम उठाएं। #SwarnimHimachal50। हिम के आंचल में बसा हिमाचल प्यारा हिमाचल न्यारा हिमाचल… प्रदेश का अद्भुत सौंदर्य और संस्कृति हमारी धरोहर है। हिमाचल दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ । #SwarnimHimachal50

वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने हिमाचल के स्थापना दिवस की समस्त प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं। 15 अप्रैल 1948 से शुरू हुए सफर में मीलों चले हैं।  विकास के नए आयाम छुए हैं।  देश में एक रोल मॉडल बनकर हमारा यह छोटा सा प्रदेश उभरा है।  इसी के साथ  बहुत कुछ अभी भी किया जाना बाकी है।  डॉक्टर यशवंत सिंह परमार के देखे स्वावलम्बी हिमाचल के सपने को अभी भी पूरा करने की जरुरत है।  

10 लाख बेरोजगारों की संख्या विचलित करती है।  इससे पार पाने की जरुरत है सत्ता में बैठे हुए और राजनिति में सक्रिय पक्ष विपक्ष की हमारी यह सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में कार्य करना होगा।  स्वावलम्बन की राह और विकल्पों के साथ हर विभाग को आगे बढ़ना होगा।