Follow Us:

CM जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री GS बाली ने प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की दी बधाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

आज हिमाचल प्रदेश अपने पूर्ण राज्यत्व दिवस पूरा होने की 50वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने प्रदेश वासियों को हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि देवभूमि हिमाचल के स्वर्ण जयंती वर्ष के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। हमें गर्व है कि अब तक के इस सफर में हमारे हिमाचल ने प्रत्येक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। हिमाचल अन्य प्रदेशों के लिए एक प्रेरणास्रोत राज्य बनकर उभरा है। आज एक उज्ज्वल, समृद्ध, खुशहाल एवं नए हिमाचल का निर्माण हो रहा है।  आइये, अपनी संस्कृति व परंपराओं को संजोते हुए देवभूमि हिमाचल को शिखर तक पहुंचाने में मिलकर आगे बढ़ें। #SwarnimHimachal

वहीं पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हिमाचल प्रदेश को आज पुर्ण  राज्य का दर्जा मिले 50 वर्ष हो गए। कांग्रेस नेता हिमाचल निर्माता तात्कालिक मुख्यमंत्री डाक्टर यशवंत सिंह परमार के प्रयासों और प्रधानमंन्त्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने यह ऐतिहासिक  घोषणा ऐतिहासिक  रिज मैदान से  भारी बर्फ़बारी में की थी। इस ऐतिहासिक दिवस की समस्त प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनायें, प्रदेश तरक्की करे समृद्ध बने लोग  खुशहाल रहे।  यह हम सब कामना करते हैं।