हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माधयम से कहा कि शक्ति आराधना और संकल्प के पावन पर्व ‘‘शारदीय नवरात्रि’’ की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के घर में सुख-समृद्धि लाए, ऐसी कामना करता हूं। माता रानी की कृपा से शीघ्र देश एवं प्रदेश कोरोना संकट से बाहर निकले तथा हम सभी पर देवी भगवती का आशीर्वाद सदैव बना रहे।
.jpeg)
वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई। आपके जीवन में सकारात्मकता का प्रसार हो। सुख समृद्धि का आगमन हो। यह मां भगवती जगतअम्बा से प्रार्थना करता हूं।
.jpeg)
.png)



