देश के इतिहास में पहली बार पेपरलैस तरीके से पेश हुआ बजट, पढ़ें बजट की मुख्य घोषणाएं

वितीय वर्ष 2020-21 का ये बजट 49 हज़ार 131करोड़ का है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पेपरलैस बजट लैपटॉप के से पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐसा करने वाले वह राज्य के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। हिमाचल विधानसभा ई-विधान लागू करने वाली देश की पहली विधानसभा है, जहां हर काम कागज रहित होता है। अब ई-विधान के बाद ई-कैबिनेट शुरू की जाएगी जो कि पेपरलैस होगी।  मुख्यमंत्री ने सुबह 11 बजे लैपटॉप से बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। लगभग पौने तीन घण्टे के अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए दो दर्जन से ज़्यादा नई योजनाओं की घोषणा की। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष बल दिया गया है।

पढ़ें बजट की मुख्य घोषणाएंः-

एससी/एसटी विकास के लिए 7900 करोड़ का प्रावधान।

विधायक निधि 150 करोड़ से बढ़ाकर 175 करोड़ किया गया।

अनुदान राशि 8 से बढ़ाकर 10 किया गया।

खाद्य आपूर्ति सस्ते राशन पर अनुदान 230 करोड़ का प्रावधान।

20 करोड़ से बनेगा कृषि कोष

कृषि सम्पन्नता योजना के तहत हींग और केसर की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती से 1 लाख किसानों को जोड़ने के लिए 25 करोड़ का प्रावधान रखा गया।

सिंचाई योजनाओं पर 1024 करोड़ खर्च किया जाएगा।

तम्बाकू मुक्त पंचायतों को 5 लाख ईनाम की घोषणा।

शिलाई अध्यापकों और चौकीदारों का मानदेय 500 रुपया बढ़ाया। आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय 500 रुपये और सहायिका का मानदेय 300 रुपये बढ़ाया गया। कंप्यूटर अध्यापकों के वेतन में 10 फ़ीसदी बढ़ोतरी की गई। आशा वर्कर के 500 रुपए बढ़ाए गए।

वन विभाग की तीन योजनाओं के लिए 149 करोड़, पर्वत धारा योजना पर 20 करोड़ ख़र्च होगा।

शिक्षा पर 8016 करोड़ ख़र्च होंगे। गुणात्मक शिक्षा के लिए ज्ञानोदय योजना शुरू करने के लिए 15 करोड़ का प्रावधान रखा गया।

176 पुलिस वाहनों में माउंटेड कैमरे लगाये जाएंगे।

1000 पुलिस कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन 850 से 1000 रुपये। विधवाओं और दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा में 150 रुपये की वृद्धि की गयी है। 766 करोड़ रुपये का प्रावधान।

पिंजौर नालागढ़ फोरलेन के जल्द भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जाएगा। धर्मशाला-शिमला, पठानकोट-मंडी फोरलेन का जल्द शुरू होगा काम।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago