<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना से जंग जीत ली है। मुख्यमंत्री हालांकि पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन थोड़ी कमजोरी महसूस कर रहे हैं। बावजूद इसके सोमवार यानी कि 26 अक्टूबर को कार्यालय में जाएंगे। इसी दिन यानी सोमवार को ही मुख्यमंत्री कोरोना को लेकर अधिकारियों से बैठक करने वाले हैं। जिसमें कोरोना से बचने के उपायों पर चर्चा होगी।</p>
<p>27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हो सकती है। जिसमें कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। समाचार फर्स्ट से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की भले ही कई तरह की छूट अब लोगों को मिल गई है। लेकिन कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमें अब पहले से ज़्यादा ऐतिहात बरतने की जरूरत है।</p>
<p>पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है। यदि व्यापक स्तर पर कंडक्टर भर्ती के पेपर लीक हुए होंगे तो पेपरों को रद्द करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(7467).jpeg” style=”height:78px; width:640px” /></p>
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…