Follow Us:

सीएम जयराम आज दिल्ली के लिए होंगे रवाना

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज 11:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगें। बताया जा रहा है कि दिल्ली में उनकी जरूरी बैठक है। रात को हिमाचल भवन दिल्ली में रहने के बाद सुबह अपने गृह क्षेत्र मंडी आएंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने वाले हैं।

बता दें कि प्रदेश के कुछ अधिकारी भी सीएम के साथ जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आला नेताओं के साथ मुलाकात में सीएम प्रदेश के राजनीतिक हालात और प्रदेश के मुद्दों को केंद्रीय नेताओं के समक्ष रखेंगे।

बता दें कि उनका निचले हिमाचल का शीतकालीन प्रवास शुरू हो रहा है। 3 फरवरी को धर्मशाला में कैबिनेट की बैठक रखी गई है। पहले ये कैबिनेट शिमला में आज होनी थी।