लोकसभा चुनावों में देशभर में ‘कमल’ खिलते ही कांग्रेस का हो जाएगा सफाया: CM जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इन लोकसभा चुनावों में देशभर में ‘कमल’ खिलेगा और कांग्रेस पार्टी का सफाया हो जाएगा और केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनेगी। इसी बात से कांग्रेस के नेता भी घबरा रहे हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं। मुख्यमंत्री आज जिला ऊना के गगरेट विधानसभा के बनेड़ा में बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया और आतंकवादियों के विरूद्ध नरम रूख अपनाने के कारण उनके कार्यकाल के दौरान देश में अनेक आतंकी हमले हुए, जिसमें सैंकड़ों लोगों की मृत्यु हुई थी, बावजूद इसके पूर्व कांग्रेस सरकार आतंकवाद को जवाब नहीं दे पाई। उन्हांने कहा कि लेकिन वर्तमान मोदी सरकार द्वारा उड़ी व पुलवामा में आतंकी हमलों के जवाब में मोदी सरकार ने सर्जिकल व एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार और आतंकवाद को खत्म करने की दृष्टि से ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक विकसित भारत की नींव रखी गई है और आने वाले पांच वर्षों में हमारा देश विश्व का अग्रणी देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने मन बना लिया है कि  मोदी को पुनः देश की कमान संभाली जाए। उन्हांने कहा कि मोदी सरकार ने देश को मजबूती दी है और आज भारत शक्तिशाली देशों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है।

सीएम ने कहा कि देशभर में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और यह देखकर कांग्रेस के नेता घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी हार नजदीक आता देख विपक्ष के नेता लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में निश्चय किया है कि अगर भाजपा के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार आएगी, तो 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को पैंशन सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि बुढ़ापे में यह उनका सहारा बन सके।

Samachar First

Recent Posts

शिमला में 11 अक्तूबर और 2 नवंबर को रहेगी छुट्टी

Shimla local holiday: राजधानी शिमला में 11 अक्तूबर 2024 शुक्रवार और 2 नवंबर 2024 शनिवार…

7 mins ago

आज का राशिफल

आज का राशिफल (09 अक्टूबर 2024, बुधवार) मेष 🐐 आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी…

20 mins ago

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

11 hours ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

11 hours ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

12 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

16 hours ago