Follow Us:

गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले CM जयराम, हाटी समुदाय के लिए मांगा जनजातीय दर्जा

समाचार फर्स्ट |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य सरकार की लम्बे समय से मांग रही है और राज्य पिछले कई वर्षों से इसके लिए प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान किया गया है। उन्होंने मांग की कि हिमाचल प्रदेश में भी समुदाय को इसी तर्ज पर जनजातीय दर्जा प्रदान किया जाए।

मुख्यमंत्री ने ट्रांसगिरी क्षेत्र को अधिसूचित क्षेत्र घोषित करने की भी मांग की, जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की लम्बे समय से गैर बीजेपी सरकारों ने अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हमेशा ही राज्य के सभी क्षेत्रों के सन्तुलित विकास को प्राथमिकता प्रदान की है। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री की मांगों को सुना और राज्य के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान शिमला से सांसद वीरेन्द्र कश्यप, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल, विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, बीजेपी नेता चंद्र मोहन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव विनय सिंह भी मौजूद थे।