Follow Us:

कांग्रेस की हार के सदमे से नहीं उबर पाए वीरभद्र सिंह: सीएम

बिट्टु सूर्यवंशी |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र द्वारा जारी किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने के लिए उनके हित में बजट पारित किया गया है। साथ ही BPL परिवारों को भी इस बजट से लाभ मिलने वाला है। सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के केंद्र द्वारा जारी किए गए बजट की निंदा करने पर कड़ी आलोचना की।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हार के सदमे से पूर्व मुख्यमंत्री अभी बाहर नहीं आए हैं। वहीं, दूसरी तरफ आय से अधिक संपति मामले में पेशी को लेकर भी वह बहुत चिंतित हैं, कि उनके साथ क्या होने वाला है। क्योंकि उनकी सरकार सत्ता से उखड़ चुकी है। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।