Follow Us:

राफेल डील पर बोले CM: झूठ की राजनीति का हुआ पर्दाफाश, मोदी हैं PURE!

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्लीन चिट दिए जाने पर इसे सच्चाई की जीत बताया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि ये फैसला कुछ राजनीतिक दलों विशेषकर कांग्रेस द्वारा पिछले कुछ अर्से से किए जा रहे दुष्प्रचार और झूठ की राजनीति पर करारा तमाचा है। कोर्ट के फैसले से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस ने न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने कोशिश की बल्कि देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की ईमानदार छवि है, जिसे कलंकित करने की कोशिश करने वाले स्वयं बेनकाब हो गए हैं। मोदी न केवल देश के लोकप्रिय नेता है, बल्कि विश्व के सभी विकसित देश भी इन्हें विश्व नेता के रूप में देख रहे हैं। जब केन्द्र में वर्तमान एनडीए की सरकार ने देश के हित में राफेल सौदे जैसा बड़ा फैसला लिया, तो देशहित का यह फैसला कांग्रेस अन्य पार्टियों के कुछ नेताओं को रास नहीं आया और इस पर खामियां ढूंढने के दांव-पेच का खेल शुरू कर दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने राफेल सौदे पर दुष्प्रचार कर देश की साख को गिराने का प्रयास किया है, जिसे देश की जनता सदैव याद रखेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना सोचे समझे कुछ भी अनैतिक कहने से गुरेज नहीं करते हैं। वह राफेल सौदे को बोफोर्स सौदे जैसा प्रकरण का रूप देने की कोशिश में थे। कांग्रेस ने देश में लाखों-करोड़ों के घोटाले किए हैं, जिनसे आज तक न देश उभर पाया है और न ही देश के लोग।