Follow Us:

CM का सुक्खू पर तंज, मनोनीत सदस्य बनाते हैं पार्टी को कमजोर

नवनीत बत्ता |

सुजानपुर के पटलांदर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार प्रदेश अध्य़क्ष सुखविंदर सिंह पर तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस मजबूत है लेकिन पार्टी के मनोनीत सदस्य इसे कमजोर बनाते हैं। इसलिए पार्टी नेताओं को भी समझ जाना चाहिए कि इन सदस्यों से कोई लाभ नहीं होता।

यहीं नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तो चुनाव आवश्य लड़ूंगा और लड़वाउंगा भी, लेकिन यह हाईकमान की मर्जी है कि चुनाव मेरे नेतृत्व में होंगे या नहीं। गुड़िया मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सभी के लिए एकसमान और सभी अपना काम सही तरीके से कर रहे हैं।