Follow Us:

बिलासपुर में सीएम ने अधिकारियों से मांगा रिपोर्ट कार्ड, जल्द होगा समस्याओं का निदान

पी.चंद |

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर में अधिकारियों से विस्थापितों की समस्या और निदान संबंधी जानकारी ली। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 97 प्रतिशत प्रभावितों को मुआवजा दे दिया गया है। उपयुक्त बिलासपुर ने कहा कि अभी भी 245 लोग भूमिहीन हैं जिन्हें स्थापित करना अनिवार्य है।

सिंचाई स्कीमों की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने ज़िला में NABARD के तहत परियोजनायों के बारे भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अभी 14 परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं और 2 परियोजनायों का कार्य अधर में है। उन्होंने सिंचाई स्कीमों का बारे भी विस्तृत जानकारी ली। प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजनायों के तहत लंबित पड़ी सड़कों के निर्माण के बारे भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

भानुपल्ली – बरमाना (बेरी) रेल संपर्क

सीएम ने भानुपल्ली – बरमाना (बेरी) रेल संपर्क के बारे भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 53 किलोमीटर रेल लाइन के प्रथम चरण की 10 किलोमीटर का सर्वे अंतिम चरण में है।

स्वास्थ्य, सड़कों, पेयजल स्कीमों की जानकारी

जय राम ठाकुर ने स्वास्थ्य, सड़कों, पेयजल स्कीमों की बाजी विस्तृत जानकारी ली। सिविल हस्पताल में डाक्टरों की कमी के बारे भी चिंतित दिखे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से लोगो को जल जनित रोगों के बारे तरह TB, स्क्रब टायफस के बारे जागरूक करने की बात भी कही।

कानून व्यवस्था के लिए दिए दिशा निर्देश

उन्होंने जिला में कानून व्यवस्था के बारे भी जानकारी ली और ज़रूरी दिशा निर्देश दिए। खासकर नशे के खिलाफ सख्त कदम लेने के निर्देश दिए एवं नशा निवारण अभियान से लोगों को जागरूक करने की सलाह भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे काम चाहिए और जो काम करेगा उसे सहयोग भी देंगे । सरकार लीक से परे हटकर कार्य करने की सलाह देती है।

केंद्र को जल्द सौंपे रिपोर्ट

 मुख्यमंत्री ने कहा हमें काम करने वाले अधिकारियों की ज़रूरत है। अधिकारी जल्द से जल्द केंद्र सरकार को विकासात्मक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके दें और केंद्र सरकार से परियोजनाओं को जल्द स्वीकृत करवाया जाएगा। केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग को तैयार है।