पॉलिटिक्स

BJP के पुन: सत्ता में आने का दावा कर अपनी कुर्सी बचाने का प्रयास कर रहे CM: प्रेम कौशल

जसबीर कुमार, हमीरपुर।

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। प्रेम कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में भाजपा के पुनः सत्ता में वापस आने के दावे कर अपनी कुर्सी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनावों में यह साफ हो चुका है कि जनता भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से खिन्न है और इस निकम्मी सरकार को चलता करने का मन बना चुकी है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के ऊपर तलवार लटक चुकी है और कभी भी कुर्सी छोड़ने का फरमान आ सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के धड़ों में बंटे होने का मुख्यमंत्री का वक्तव्य उनकी झुंझलाहट को प्रदर्शित करने वाला है। क्योंकि सच्चाई तो यह है कि भाजपा के एक वर्ग ने जयराम ठाकुर को उनका कार्यकाल पूर्ण होने की अवधि तक मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार ही नहीं किया ।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 hour ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

1 hour ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

1 hour ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

2 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

2 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

5 hours ago