Follow Us:

CM आज नहीं जा पाए दिल्ली, बारिश बनी बाधा

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भारी बारिश के चलते दिल्ली की उड़ान नहीं भर पाएं हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर बाद दिल्ली रवाना होने ही वाले थे कि अचानक तेज बारिश होने लगी और हेलीकॉप्टर पायलट ने उड़ान भरने से मना कर दिया। हालांकि, मुख्यमंत्री का बाय रोड दिल्ली जाने का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ। लेकिन, आज का दिल्ली दौरा जरूर कैंसिल हो गया है।

बता दें कि सुक्खू-शिंदे के मीटिंग के बाद हाईकमान ने मुख्यमंत्री को दिल्ली तलब किया था। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने अपना सिरमौर दौरा रद्द कर गुरुवार को साढ़े चार बजे दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय किया था। लेकिन, बारिश के चलते उनका दिल्ली दौरा डिलेय हो गया है। हो सकता है कि मुख्यमंत्री अब कल यानी शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हों।