<p>मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात में खास बात यह रही कि इस दौरान सुक्खू भी मौजूद रहे। पहले तो सिर्फ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिल्ली जाने की खबर थी, लेकिन सुक्खू के भी वहां पहुंचने से एक बात तो साफ हो रही है कि यह मुख्यमंत्री का कोई ऑफिशियल दौरा नहीं बल्कि लेटर बम का ही कमाल है जो दोनों को दिल्ली दरबार पहुंचना पड़ा।</p>
<p>बवाल होने के बाद भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू साथ दिखे। लेकिन, उनके चेहरे के हाव-भाव से उनके बीच में चल रहा विवाद साफ झलक रहा था। अब इस बात को और हवा मिल रही है कि दोनों नेताओं को इस लेटर बम के बाद बढ़े विवाद को लेकर ही तलब किया गया है।</p>
<p>गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज यानी मंगलवार को दिल्ली गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से सूचना दी गई थी कि वह किसी ऑफिशियल कार्य के लिए दिल्ली जा रहे हैं।</p>
कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…
मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…
मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…
मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…
मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…