संगठन में पदाधिकारियों को ऊपर से थोपना गलत: CM

<p>मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कुल्लू के बजौरा के दौरान एक बार फिर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी प्रजातांत्रिक होने चाहिए, पदाधिकारी चुनाव लड़कर ही बनाए जाने चाहिए। पदाधिकारी ऊपर से थोपे नहीं जाने चाहिए। पार्टी प्रजातंत्र पर विश्वास रखने वाली पार्टी है, लेकिन संगठन के भीतर पदाधिकारियों को ऊपर से थोपा जाना ठीक बात नहीं है। अध्यक्ष पद भी प्रजातांत्रिक पद है इसलिए अध्यक्ष भी चुनकर बनाना चाहिए।</p>

<p>मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं 5 बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं और 4 बार चुनकर अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि चार बार चुनावी प्रक्रिया को अपनाया गया है और पांचवीं बार वह केंद्र में थे और उस समय उन्हें केंद्र से नॉमिनेटिड कर प्रदेश भेजा गया था। उस समय मैंने कुछ समय के लिए ही कमान संभाली थी। बता दें कि वीरभद्र सिंह कुल्लू के दो दिवसीय दौरे पर हैं।</p>

<p>हालांकि, एक तरफ सुक्खू कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री से उनका कोई विवाद नहीं है, लेकिन दूसरी ओर वीरभद्र सिंह के तेवर नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री किसी भी मौके पर सुक्खू पर निशाना साधने से चूक नहीं रहे हैं। लगता है कि वीरभद्र सिंह अभी भी सुक्खू को हटाने की जिद पर अड़े हुए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद अवैध निर्माण मामले में थर्ड पार्टी की दरखास्त खारिज, नगर निगम आयुक्त कोर्ट में सुनवाई

    Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…

8 mins ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

33 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

3 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

3 hours ago