<p>कांग्रेस के लेटर बम के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज यानी मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं कि आलाकमान ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिल्ली तलब किया है। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय से यही सूचना दी गई है कि वह किसी ऑफिशियल कार्य के लिए दिल्ली जा रहे हैं।</p>
<p>सीएम वीरभद्र का दिल्ली में तीन दिन तक रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह नवनियुक्त हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे से भी मिल सकते हैं और उन्हें हिमाचल आने का न्यौता दे सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिल सकते हैं।</p>
<p>गौरतलब है कि सरकार और संगठन के बीच लगातार तकरारें बरकरार हैं। सोमवार को संगठन समेत कई विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री को पद से हटाने की बात कही थी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अचानक दिल्ली रवाना होना कई सवाल खड़े करता है..??</p>
देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…
धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…
हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…
शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…
नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…
शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…