Follow Us:

कांग्रेस में बदला माहौल, जिसकी लाठी उसकी भैंस जैसी स्थिति: CM

पीं. चंद |

हिमाचल कांग्रेस के बीच चल रही अंतर्कलह पर मुख्यमंन्त्री वीरभद्र सिंह आक्रामक रुख अपनाए हुए है। शनिवार को मुख्यमंत्री अपने चुनावी क्षेत्र घणाहट्टी पहुंचे तब उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि  कांग्रेस का माहौल बदल चुका है और अब पार्टी में जिसकी लाठी उसकी भैंस जैसी स्थिति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तालाब चाहे जितना ही बढ़ा क्यों न हो, अगर उसमें पानी आने की व्यवस्था न हो तो गंदा हो जाता है। मैं पांच दफा पीसीसी का अध्यक्ष रहा हूं और चार बार चुनाव से आया हूं। कांग्रेस के अंदर मेंबर बनने, ब्लॉक और जिला से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव होते थे। हाईकमान और कांग्रेस वर्किंग कमेटी भी चुनाव से बनती थी, लेकिन ये पुरानी बात हो चुकी है। अब तो ऐसा कुछ नहीं और जिसकी लाठी उसकी भैंस जैसी स्थिति हो चुकी है।