शिंदे के आते ही बोले CM, नहीं दिया फ्री हैंड तो कार्यकर्ता के रूप में करूंगा काम

<p>जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सुर एक बार फिर बदलते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां पार्टी के प्रभारी शिंदे संगठन और सरकार को इक्टठा करने में लगे हैं तो मुख्यमंत्री को अभी भी फ्री हैंड की चिंता सता रही है। यही नहीं, इसी के चलते मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बयान भी जारी किया।</p>

<p>फतेहपुर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान मुझे फ्री हैंड नहीं देता है तो मैं कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मेरा लक्ष्य पार्टी को जीत दिलाना है चाहे किसी स्तर पर भी पार्टी की सेवा करूं। सीएम के इस बयान ने सियासी गलियारों की चर्चाओं को एकबार फिर हवा दे दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिंदे के आते ही मुख्यमंत्री हाईकमान पर दबाव बना रहे हैं कि यदि उन्हें फ्री हैंड नहीं मिला तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।&nbsp;</p>

<p>गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनावों में फ्री हैंड को लेकर हाईकमान से मिल चुके हैं। हाईकमान से मिलने के बाद सीएम ने कहा था कि मैं चुनाव लड़ू या नहीं लेकिन पार्टी को सच्चा सिपाही हूं और चुनावी रण में जरूर कूदूंगा। लेकिन, अब शिंदे के हिमाचल आने के बाद मुख्मयंत्री ने फिर यह पासा फेंका है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

11 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

17 mins ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

22 hours ago