वीरभद्र सिंह ने फिर खेला दबाव का सियासी दांव!

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनाव न लड़ने की बात कहकर हिमाचल की सियासत में उफान ला दिया है। दबाव की राजनीति करने में माहिर माने जाने वाले वीरभद्र सिंह का यह बयान उनकी चाल का हिस्सा माना जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कमेटी पर सहयोग न करने की बात कहकर एक बार फिर अपनी और सुक्खू की कलह को हवा दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमेशा से वीरभद्र सिंह की आंख में चुभते रहे हैं और इनकी कलह से हर कोई वाकिफ़ है।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री अब अंतिम दांव दबाव की राजनीति पर उतर आए हैं। वीरभद्र सिंह को कांग्रेस प्रभारी से सुशील कुमार शिंदे से कुछ उम्मीद थी, लेकिन शिंदे के रुख के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी फॉर्म में आ गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरभद्र सिंह ने आलाकमान को सुक्खू को पद से हटाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम तक दे डाला है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की गई है कि सुक्खू को पद से हटाया जाए और उन्हें आगामी चुनाव की कमान सौंपी जाए।

2012 में भी इसी तरह बनाया था आलाकमान पर दबाव

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है वीरभद्र सिंह ने इस तरह से आलाकमान पर दबाव बनाया हो। इससे पहले भी वह दबाव की सियासत करते रहे हैं। उसकी सबसे बड़ी वजह है प्रदेश में उनका कद। गौरतलब है कि 2012 के चुनाव के पहले इसी तरह का दबाव बनाकर वीरभद्र सिंह ने कौल सिंह ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया था।

एक बार फिर वीरभद्र सिंह अपना यही दांव दोहराने की जुगत में जुट गए हैं। अब गेंद आलाकमान के पाले में है, अब नतीजा क्या होगा आलाकमान के फैसले के बाद ही पता चलेगा। अब ऐसे में हिमाचल में कांग्रेस का मिशन रिपीट कैसे पूरा होगा ये देखने बात होगी।

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

51 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago