ठियोग से चुनाव लड़ सकते है मुख्यमंत्री वीरभद्र

<p>विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव लड़ने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्यमंत्री अब ठियोग से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स ने अभी तक टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है और हो सकता है कि इस बार मुख्यमंत्री ठियोग से अपनी किस्मत आजमाएं।</p>

<p>हालांकि, मुख्यमंत्री के कुछ बयान भी इस बयान की पुष्टि करते नज़र आते हैं, जिनमें वे कहते हैं कि मैं कहीं से भी चुनाव लड़ सकता हूं। लेकिन, यदि सच में मुख्यमंत्री ठियोग से चुनाव लड़ते हैं तो मुख्यमंत्री को ठियोग से शिमला के बाकी क्षेत्र भी साधना आसान हो जाएंगे। ठियोग शिमला का मध्यक्षेत्र हैं और एक तरफ जहां जुब्बल, रोहडू, रामपुर और चौपाल पड़ता है तो दूसरी पार शिमला ग्रामीण, शिमला और कसु्म्पटी पड़ते हैं जो कि मुख्यमंत्री के निशाने पर रहेंगे।</p>

<p>गौरतलब है कि इससे पहले अटकलें चल रही थी कि शिमला ग्रामीण से अपने बेटे के लिए ऐलान करने के बाद&nbsp; मुख्यमंत्री अर्की से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, एक बार फिर मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बना गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

19 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

19 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

19 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

19 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

19 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago