Follow Us:

वीरभद्र ने कौल के लिए दिया चौंकाने वाला बयान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कब किस पर मेहरबान हो जाएं और किस पर प्रचंड हो जाएं कुछ पता नहीं चलता। कुछ ऐसा ही शिमला में देखने को मिला जब वीरभद्र सिंह ने एक मंच पर स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह की तारीफों के पुल बांधकर सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री ने कौल सिंह पर कुछ इस कदर मेहरबान हुए कि उन्होंने कौल सिंह को डॉक्टर की उपाधि देने की भी बात कह दी।

मुख्यमंत्री आजकल अपनी ही पार्टी के नेताओं के साथ विवादों को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अचानक यूं कौल सिंह के प्रति तेवर बदल जाना वाकई में चौंका देने वाला है। यह बयान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्वास्थ्य से जुड़ी छह अलग अलग योजनाओं को जनता के लिए समर्पित करने के दौरान दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री और कौल सिंह के बीच संबंध कुछ खास अच्छे नहीं रहे हैं। अकसर दोनों के बीच तकरारों की खबरें आती रहती थी।