गुड़िया मामले पर राजनीति करने वाले चुल्लू भर पानी में डूब मरे

<p>कोटखाई गुड़िया मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विपक्ष पर पलटवार किया है। विपक्ष द्वारा मामले का राजनीतिकरण करने से नाराज़ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जो लोग मासूम की हत्या मामले में राजनीति कर रहे हैं, उन्हें चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए।</p>

<p>शिमला के पीटरहॉफ में पर्यावरण पर सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री से जब उनसे मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सड़कों पर हल्ला करना और पत्थरबाजी करना विपक्ष की मुहिम है। बीजेपी लोगों को गुमराह कर वेबजह मामले को तूल देने का काम कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और गुड़िया के गुनहगारों को चाहे वह कितने भी रसूखदार क्यो न हो सजा मिलेगी।</p>

<p>अब मामला CBI को सौंप दिया गया है फिर भी यदि किसी को शिकायत है तो CBI के पास अपनी आपत्ति दर्ज करवाएं। उनको भी गुड़िया की निर्मम हत्या का दुख है। मुख्यमंत्री फेसबुक एकाउंट पर डाली गई पोस्ट के बारे पूछने पर उन्होंने बताया कि उनको इसकी जानकारी नहीं है। फेसबुक का जमाना है क्या पता कौन किसको लोड करता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

11 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

18 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

18 hours ago