Follow Us:

CM ने प्रदेशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं, बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए हम तैयार

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दशहरा पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कुल्लू में आयोजित होने वाले दशहरे मेले की अंतराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान एवं महत्व है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रोहतांग पास में बर्फबारी के चलते फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि आपातकालीन स्थिति में किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणधीन चिकित्सा संस्थान एम्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि एम्स का शीघ्र निर्माण होने से हिमाचल प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों की जनता भी लाभान्वित होगी।