पॉलिटिक्स

केजरीवाल के हमले पर CM का पलटवार, कहा- आने वाले समय में देंगे AAP को जवाब

हिमाचल प्रदेश में सियासत गरमाने लगी है। भाजपा के बाद कांगड़ा में केजरीवाल की रैली से चुनावी माहौल पूरे उफान पर है। हिमाचल के 12 जिलों की 68 सीटों में से कांगड़ा में सबसे ज़्यादा 15 विधानसभा सीट हैं। कांगड़ा से ही सत्ता की दशा और दिशा तय होती है। इसलिए भाजपा कांग्रेस और AAP कांगड़ा में ही राजनीतिक गतिविधियों की हवा बना रहे हैं। नड्डा की रैली के बाद केजरीवाल की रैली में एक दूसरे पर ख़ूब हमले किए गए। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम लेकर उन्हें नकल करने का आरोप जड़ा।

वहीं, केजरीवाल के वार पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल पहली बार मंडी आये थे तो कुछ नहीं बोल पाए थे। अब बोलना शुरू किया है, हिमाचल के लोग संस्कारी हैं वह समझते हैं कि कौन क्या बोल रहा है। केजरीवाल संयमित भाषा का प्रयोग करें, उनको कोई सलाह नहीं दूंगा। लेकिन हिमाचल सरकार को लेकर केजरीवाल जो कह रहे हैं उसका आने वाले समय मे जवाब दिया जाएगा।

लगे हाथों मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों ले लिया । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू के उस बयान पर जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री दिल्ली के रिमोट से चलते हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को सलाह की पहले कांग्रेस पार्टी का हाल और अपना हाल देख लें उसके बाद बयान दें। चुनावी वर्ष में है ऐसे बयान तो आते रहते हैं। कांग्रेस की हालत देश प्रदेश में पतली है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

38 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

49 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago