CM ने सीढ़ियों पर लगाया जनता दरबार, रात 2 बजे तक सुनी समस्याएं

सीएम जयराम ठाकुर ने रविवार रात को सर्किट हाउस की सीढ़ियों पर ही जनता दरबार लगा दिया और लोगों की समस्याएं सुनने में व्यस्त हो गए। रात करीब दो बजे तक मुख्यमंत्री जनसमस्याएं सुनते रहे।

बता दें कि जयराम ठाकुर रविवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर थे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस मंडी में था। रात करीब 9.30 बजे जयराम ठाकुर सर्किट हाउस पहुंचे। यहां दिन भर से फरियादी सीएम का इंतजार कर रहे थे।

सर्किट हाउस के प्रवेश द्वार के बाहर वाली सीढ़ियों पर खड़े होकर सीएम ने जनता दरबार लगा दिया। लोगों के प्रार्थना पत्र ध्यान से पढ़ने के लिए छोटी लाइट का सहारा लिया गया। सीएम यहां लगातार तीन घंटों तक खड़े रहे और एक-एक करके लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी प्रवास की तारीखें निर्धारित की जाएंगी ताकि यहां के लोग आश्वस्त रहे कि उनका प्रतिनिधि उनके बीच में उनकी बात जरूर सुनेगा और उसका सामाधान भी किया जाएगा। इससे मंडी जिला के लोगों को शिमला के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

11 mins ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

21 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

49 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

1 hour ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago